Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, बोले- थानेदार असामाजिक...

भोपाल: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, बोले- थानेदार असामाजिक तत्व, SC के लोगों को जाति की गाली देते हैं

Phool Singh Baraiya

भोपाल :भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया फिर चर्चा में हैं। सोमवार को भोपाल डिक्लेरेशन-2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विवादित बयान देते हुए पुलिस थानों के थानेदारों पर आरोप लगाए और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC-ST) के लोगों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की बात कही।

खेत-खलिहान से लेकर दफ्तरों तक दुर्व्यवहार

फूल सिंह बरैया ने कहा कि SC-ST के लोगों को उनके अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों से जल, जंगल और जमीन छीनी जा रही है। दलितों के साथ ज्यादती की जा रही है और उनके हक की बात छोड़िए, उनका जीवित रहना भी मुश्किल हो रहा है। विधायक ने कहा कि खेत-खलिहान से लेकर दफ्तरों तक अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग लगातार असामाजिक और भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना कर रहे हैं।

Read More : कटनी: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

थानेदारों पर गंभीर आरोप

कांग्रेस विधायक ने कहा कि पुलिस थानों में अब पहले की तरह थानेदार नहीं हैं, बल्कि वहां बीजेपी के असामाजिक तत्व मौजूद हैं। उनका आरोप है कि पढ़े-लिखे लोगों को जाति आधारित गालियां दी जाती हैं और SC-ST के लोगों के अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।

विवादित बयान का इतिहास

फूल सिंह बरैया अपने बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। 21 सितंबर 2025 को उन्होंने कहा था कि आदिवासी हिंदू नहीं होते हैं और बीजेपी उन्हें जबरन हिंदू बनाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उनके पास न वोट है और न जनता का समर्थन, और पुलिस का इस्तेमाल कर वोट दबाया जाता है।विधायक के ये बयान राज्य की राजनीतिक हलचल में नया रंग जोड़ सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here