Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

Bhind में SIR ड्यूटी के दौरान टीचर को हार्ट अटैक! अस्पताल में भर्ती—परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड शहर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान एक शिक्षक की ड्यूटी के बीच अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित शिक्षक रविंद्र शाक्य को मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उनका इलाज जारी है।

BLO ड्यूटी में तैनाती, जबकि चल रहा था AIIMS में इलाज
इन दिनों भिंड में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी अभियान के तहत महावीर गंज निवासी शिक्षक रविंद्र शाक्य को बीएलओ (BLO) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
जानकारी के अनुसार—

  • रविंद्र शाक्य लंबे समय से हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं,
  • उनका उपचार दिल्ली के एम्स अस्पताल में जारी है,
  • इसके बावजूद उनकी तैनाती विक्रमपुरा वार्ड क्रमांक 10 में कर दी गई।
  • जबकि उनका मूल पदस्थापन कटरा मोहल्ला स्थित मध्यवर्ती विद्यालय में है और निवास वार्ड 31 में है।

शिक्षक ने पहले ही बताया था— “बीमार हूँ, ड्यूटी मुश्किल है”
शिक्षक रविंद्र शाक्य ने बीएलओ ड्यूटी लगने के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट रूप से बताई थी।उन्होंने बताया था कि—उन्हें लगातार चक्कर आ रहे हैं,डॉक्टरों ने मानसिक व शारीरिक दबाव से बचने की सख्त सलाह दी है।लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने इसे बहाना कहते हुए नज़रअंदाज़ कर दिया और रोज सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक गहन पुनरीक्षण कार्य में लगाया जाता रहा।

Read More : Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ में बड़ा धमाका! बीजापुर में 1.19 करोड़ के 41 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

पत्नी ने लगाया आरोप— “सस्पेंड करने की धमकी दी जाती थी”
शिक्षक की पत्नी गजल शाक्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा—“मेरे पति लंबे समय से बीमार हैं। हमने हर बार बीमारी की जानकारी दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उल्टा उन्हें सस्पेंड करने का डर दिखाया जाता रहा। दबाव बढ़ता गया और इससे उनकी हालत और बिगड़ती चली गई।”उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जब रविंद्र शाक्य विक्रमपुरा की ओर ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी हालत खराब हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की।

Read More : Kawardha News : NH-30 पर बड़ा हादसा टला! तेज रफ्तार ट्रक कार्यालय में घुसा, चालक को दीपक बैज ने बचाया, देखें Video

अस्पताल में इलाज जारी
डॉक्टरों के अनुसार, शिक्षक की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं। अस्पताल में उनका विस्तृत उपचार चल रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories