Baruipur Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चर्चित बारुईपुर रेप मर्डर केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस के अनुसार मामले के मुख्य आरोपी प्रबाश मंडल की सीन रिक्रिएशन (घटनास्थल का पुनर्निर्माण) के दौरान हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। इस घटना के बाद मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।





