Thursday, August 20, 2026
Home Health सर्दियों में मशरूम है सेहत का खजाना! इम्यूनिटी से लेकर दिल तक...

सर्दियों में मशरूम है सेहत का खजाना! इम्यूनिटी से लेकर दिल तक को देता है जबरदस्त फायदा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम वैसे तो पूरे साल बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं माना जाता। ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से मजबूत और बीमारियों से दूर रखने के लिए मशरूम एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें पोटैशियम, आयरन, कॉपर, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

सर्दियों में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। मशरूम में मौजूद बीटा-ग्लूकान और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे संक्रमण से बचाव होता है।

शरीर को देता है अंदर से गर्माहट

मशरूम की तासीर हल्की गर्म मानी जाती है। ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखता है और सुस्ती व थकान को दूर करता है।

Read More : BMC चुनाव में ठाकरे परिवार की करारी हार! घाव पर नमक छिड़क कर बोलीं कंगना- जनता ने दिखाई सही जगह

विटामिन-D का प्राकृतिक स्रोत

सर्दियों में धूप कम मिलने के कारण विटामिन-D की कमी आम हो जाती है। मशरूम उन गिने-चुने शाकाहारी खाद्य पदार्थों में शामिल है, जिसमें प्राकृतिक विटामिन-D पाया जाता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

मशरूम में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और सर्दियों में होने वाली कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

मशरूम में पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

वजन और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मददगार

कम कैलोरी और ज्यादा पोषण के कारण मशरूम लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद यौगिक खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

एनीमिया और कैंसर के खतरे को करता है कम

मशरूम में मौजूद आयरन और कॉपर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें पाया जाने वाला एर्गोथायोनीन कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक माना जाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here