नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ करने का आदेश दिया है। बोर्ड ने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए यह कदम आवश्यक है। KKR ने हाल ही के ऑक्शन में बाएं हाथ के पेसर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। BCCI ने फ्रेंचाइजी को यह भी कहा कि खिलाड़ी की जगह जो भी रिप्लेसमेंट प्लेयर लाना चाहेंगे, उन्हें अनुमति दी जाएगी।
सामाजिक विरोध और KKR पर गुस्सा
Mustafizur Rahman IPL Release BCCI का यह आदेश तब आया जब सोशल मीडिया और सड़कों पर मुस्तफिजुर के IPL में शामिल होने का विरोध तेज़ हो गया। हाल के हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा और मौतों के बाद देश में बांग्लादेश के खिलाफ गुस्सा बढ़ा। इस विरोध के कारण KKR और इसके मालिक शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी। BJP नेता संगीत सोम ने तो शाहरुख पर “गद्दार” तक कह डाला।
#WATCH गुवाहाटी: BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है और BCCI ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो… pic.twitter.com/zJ7Bilxl4X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2026
टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर सवाल
Mustafizur Rahman IPL Release अब यह भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत-बांग्लादेश के बीच अगस्त-सितंबर में होने वाली 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज होगी या रद्द कर दी जाएगी। यह दौरा पिछले साल स्थगित किया गया था। BCCI और BCB दोनों को इस मसले पर विचार करना होगा।
Read More : Badala Tribal Conversion Case : आदिवासियों के धर्मांतरण का प्रयास, 6 आरोपियों पर शिकायत दर्ज
खेल और राजनीति का टकराव
यह घटना स्पष्ट करती है कि खेल और राजनीति कभी-कभी सीधे एक-दूसरे से प्रभावित हो जाते हैं। फैंस, नेताओं और मीडिया के दबाव के कारण बोर्ड ने खिलाड़ी को रिलीज़ करने का कदम उठाया। अब यह देखना होगा कि आगामी IPL सीजन और अंतरराष्ट्रीय दौरे पर इसका क्या असर पड़ेगा।











