बड़वानी: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को बड़वानी प्रखंड में भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में सेवा, सुरक्षा और संस्कार के भाव को सुदृढ़ करना तथा युवाओं को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र चेतना से जोड़ना रहा।
अयोध्या धाम से हुआ शुभारंभ
शौर्य यात्रा का एकत्रीकरण अयोध्या धाम मिडिल स्कूल परिसर में हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा एवं स्वयंसेवक एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों, नारों और जयघोष के बीच यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़री यात्रा
शौर्य यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य मार्गों से होकर निकली। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
Read More : Sehore News : नाबालिक बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
मुम्माई माता मंदिर में समापन
यात्रा का समापन मुम्माई माता मंदिर परिसर में हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् और जयघोष किया। आयोजकों ने कहा कि हिंदू समाज धर्म रक्षा और स्वाभिमान के लिए स्वयं आगे आता है, इसके लिए किसी विशेष निमंत्रण की आवश्यकता नहीं होती।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।











