CG NEWS : हसदेव नदी में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने पहुंचे 5 युवक-युवती डूबे, 2 को बचाया, 3 अब भी लापता

0
152
Korba Crime
Korba Crime

CG NEWS : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट पर शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। हसदेव नदी में नहाने उतरे पांच लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय ग्रामीणों ने समय रहते दो लोगों – एक युवक और एक युवती को बचा लिया, लेकिन तीन लोग अब भी लापता हैं।

CG NEWS : घटना शाम करीब 6 बजे पंतोरा चौकी क्षेत्र में हुई। जैसे ही डूबने की खबर मिली, जिला प्रशासन और नगर सेना की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। पुलिस की टीम भी राहत कार्य में जुटी है।

CG NEWS : डूबने वालों की पहचान स्वर्णरेखा ठाकुर (सरकंडा जोरापारा), अंकुर ठाकुर (दयालबंद), और आशीष भोई (अशोकनगर, सरकंडा) के रूप में हुई है, जो अब भी लापता हैं। वहीं लक्ष्मी शंकर सतनामी (अकलतरा) और मोनिका सिंह (पुलिस कॉलोनी, तिफरा) को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बलौदा तहसीलदार ने घटना की पुष्टि की है। रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार सुबह फिर से तेज़ी से शुरू किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here