Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Barwani News: बड़वानी कोतवाली थाने के सामने मोबाइल दुकान में चोरी, पुलिस...

Barwani News: बड़वानी कोतवाली थाने के सामने मोबाइल दुकान में चोरी, पुलिस ने शुरू की त्वरित जांच

Barwani News
Barwani News

Barwani News: बड़वानी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली मार्केट की एक मोबाइल दुकान में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। यह मामला रविवार सुबह करीब 7 बजे तब उजागर हुआ, जब दुकान का शटर उचका हुआ मिला। बदमाश शटर उचकाकर दुकान के अंदर घुसे और चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए।

Barwani News: घटना की सूचना मिलते ही दुकान मालिक जनार्दन ठाकुर मौके पर पहुंचे। वहीं कोतवाली पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गंभीरता से मामले को लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य संकलन के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो दुकान के अंदर और आसपास से अहम सुराग जुटा रही है।

Barwani News: दुकान संचालक के अनुसार चोर नगदी और मोबाइल फोन चुरा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। इस बार करीब 15 से 16 मोबाइल फोन चोरी होने का अनुमान है। साथ ही गल्ले में रखे नकद सहित कुल नुकसान करीब 4 से 5 लाख रुपये बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here