Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, बाला बच्चन के...

M.P News : राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, बाला बच्चन के बड़े आरोप- “खरीद-फरोख्त से बनी सरकार”

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए सियासी हलचल तेज कर दी है।

BJP पर ‘खरीद-फरोख्त’ का आरोप

बड़वानी में मीडिया से बातचीत के दौरान बाला बच्चन ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को राज्यसभा भेजने से रोकने के लिए साजिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले भी विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बना चुकी है।

27 विधायकों का जिक्र कर साधा निशाना

पूर्व गृहमंत्री ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में 27 विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयोग अन्य राज्यों में भी किए गए हैं, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा है।

हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका, कांग्रेस सतर्क

बाला बच्चन ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को राज्यसभा चुनाव में ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की आशंका की जानकारी मिली है। इसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

कांग्रेस विधायकों की एकजुटता का दावा

उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस के सभी विधायक पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। बड़वानी जिले के तीनों विधायक भी पूरी तरह पार्टी के साथ खड़े हैं और किसी तरह की टूट की संभावना नहीं है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here