Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Barwani News: बड़वानी जिले के सिलावद के रियासतकालीन भवन खंडहर राज्यसभा सांसद ने लिया संज्ञान कायाकल्प हेतु वेंडर-मार्केट व अन्य निर्माण के प्रस्ताव भेजे

Barwani News: बड़वानी : बड़वानी जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सिलावद में रियासतकालीन कई भवन देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो गए हैं। इन भवनों का उपयोग लंबे समय से नहीं हो रहा है, जिससे उनकी स्थिति जर्जर हो गई है। इनमें पुराना पुलिस थाना ग्राउंड स्थित एक विशाल भवन भी शामिल है, जो कभी पुलिस थाना, बालक-बालिका छात्रावास, पशु चिकित्सालय और अन्य शासकीय कार्यालयों का केंद्र था। विभागों के नए भवन बनने के बाद यह भवन खाली हो गया और अब पूरी तरह से खंडहर में बदल चुका है।

Barwani News: इसी तरह, इस विशाल भवन के पास पुरानी कन्याशाला का भवन भी खंडहर हो चुका है। मुख्य मार्ग पर पुलिस लाइन में भी सड़क के दोनों ओर रियासतकालीन कई आवासीय मकान जर्जर अवस्था में हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण ये भवन बुरी तरह से खस्ताहाल हो गए हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने इन भवनों की बदहाली पर संज्ञान लिया है।

Barwani News: उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखकर सिलावद के रियासतकालीन भवनों को डिस्मेंटल कर नए निर्माण के प्रस्ताव भेजने को कहा है। सांसद ने बताया कि पुराने थाना, सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन, प्राइमरी स्कूल और सामुदायिक छात्रावास का रसोई केंद्र भी खंडहर हो चुके हैं। डॉ. सोलंकी ने मध्य प्रदेश के आदिवासी वित्तीय विकास विभाग निगम को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें ट्राइबल स्टेट वेंडर मार्केट बनाने की योजना है। यह प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। यदि यह स्वीकृत होता है, तो वहां एक आधुनिक बाजार विकसित हो सकेगा। इसके अतिरिक्त, शिवालय मंदिर से गायत्री मंदिर के बीच स्थित जर्जर प्राइमरी स्कूल और सरकारी आवास भवन को हटाकर मार्केट के सामने पार्किंग और ओपन मार्केट बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories