Friday, April 10, 2026
25.9 C
Raipur

M.P News : बड़वानी दशहरा मैदान में आधी रात हंगामा, असामाजिक तत्वों का तांडव

बड़वानी : शहर के दशहरा मैदान क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुए इस हंगामे से आसपास के लोगों की नींद खुल गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छत पर चढ़े युवक, एक फरार

पूजा स्टेट निवासी अब्दुल अजीज शेख के अनुसार, हंगामा कर रहे कुछ युवक पुलिस के डर से पास के एक मकान की छत पर चढ़ गए। मोहल्लेवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उन्हें नीचे उतार लिया। इसी दौरान एक युवक छत से कूदकर सड़क पर खड़ी कार पर जा गिरा और वहां से भागने में सफल हो गया।

घटना में कार को नुकसान पहुंचा है। रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सभी ने एकजुट होकर कार्रवाई नहीं की होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

दहशत में बीती रात

रातभर चली इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। कॉलोनीवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि असामाजिक तत्वों के बेखौफ घूमने से जान-माल की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

Read More : M.P में ₹4.38 लाख करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट, डिप्टी CM शुक्ल ने गिनाईं बजट की बड़ी घोषणाएं

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवकों को थाने ले गई। रविवार सुबह कॉलोनीवासी भी कोतवाली पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइट – अब्दुल अजीज शेख, निवासी पूजा स्टेट:
“रात करीब डेढ़ बजे तेज आवाजें आईं। बाहर निकलकर देखा तो कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। लोगों ने मिलकर उन्हें पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया, लेकिन एक युवक कार पर कूदकर भाग गया। हम सभी रातभर डरे हुए रहे।”

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories