राजा पटेल/बरगी : बरगी क्षेत्र में सावन मास के पावन अवसर पर शंकर मंदिर माड़िया से लेकर बरगी बस्ती तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ‘बम भोले’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ पूरे उत्साह और आस्था से यात्रा में भाग लिया।
Read More : भारत-अमेरिका व्यापार समझौता : छठे दौर की वार्ता के लिए 25 अगस्त को भारत आएगी अमेरिकी टीम
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का प्रसार करना था। यात्रा की अगुवाई महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर की, जबकि पुरुष श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, भजनों और शिव स्तुति के साथ यात्रा में सहभागी बने।
शिवभक्तों की यह परंपरा बरगी क्षेत्र में हर वर्ष सावन के दौरान निभाई जाती है, और इस बार भी भक्ति भाव से परिपूर्ण आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।
Read more : भिंड : लोहचरा में उफनाई पहुज नदी, आम रास्ते का पुल डूबा, आवागमन ठप
कलश यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने सुरक्षा और व्यवस्था संभाली। साथ ही, विभिन्न सामाजिक संगठनों और मंदिर समिति के सदस्यों ने भक्तों के लिए जलपान और छाया की व्यवस्था की।
यात्रा में बरगी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने मिलकर भक्ति भाव से यात्रा में सहभागिता निभाई। माड़िया से शुरू होकर यह यात्रा पूरे मार्ग पर शिव भजनों, कीर्तन और जयघोष के साथ आगे बढ़ी।











