Thursday, June 25, 2026
30.8 C
Raipur

Big News : बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की हत्या, दीपू और अमृत के बाद बिजेंद्र की मौत, 12 दिन में तीसरा मामला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मयमनसिंह जिले से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 40 वर्षीय हिंदू युवक बिजेंद्र बिश्वास की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय आरोपी नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 29 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

गारमेंट फैक्ट्री में साथ करते थे काम

पुलिस के अनुसार, मृतक बिजेंद्र बिश्वास और आरोपी नोमान मियां दोनों एक गारमेंट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे। किसी विवाद के बाद नोमान ने बिजेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

12 दिनों में 3 हिंदुओं की हत्या

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब बीते 12 दिनों में बांग्लादेश में तीन हिंदू युवकों की हत्या हो चुकी है। इससे पहले मयमनसिंह जिले के भालुका इलाके में 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं 24 दिसंबर को राजबाड़ी जिले में 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया था।

Read More : Ind-Pak War : 2026 में भारत-पाक युद्ध! कश्मीर फिर बनेगा टकराव की वजह… CFR का बड़ा दावा

दीपू और अमृत की हत्या ने बढ़ाया आक्रोश

दीपू चंद्र दास पर कथित ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था। हत्या के बाद उनके शव को फंदे से लटकाकर जला दिया गया, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पीड़ित परिवार को सहायता का आश्वासन दिया था। इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वहीं अमृत मंडल की हत्या जबरन वसूली के आरोपों के बाद भीड़ हिंसा में बदल गई थी।

हिंदू घरों पर हमले और आगजनी

चटगांव के राउजान इलाके में सिर्फ पांच दिनों के भीतर सात हिंदू परिवारों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंसा से भय का माहौल

मानवाधिकार संगठन ‘ऐन ओ सलीश केंद्र’ के मुताबिक, साल 2025 में अब तक बांग्लादेश में हिंसा की घटनाओं में 184 लोगों की मौत हो चुकी है। छात्र नेता उस्मान शरीफ हादी की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए, जिसके बाद कई मीडिया दफ्तरों और सांस्कृतिक संस्थानों में आगजनी की गई।

यूनुस सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि किसी भी आरोप या अफवाह के नाम पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन जमीनी हकीकत अल्पसंख्यकों की बढ़ती असुरक्षा की ओर इशारा कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jabalpur News: जबलपुर में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

Jabalpur News: ​जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व विधानसभा...

Related Articles

Popular Categories