बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित पंडो बहुल बेबदी गांव में डायरिया फैलने से एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक महिला पंडो जनजाति की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, जिसके कारण लगातार डायरिया के मामले सामने आ रहे हैं। महिला की मौत और चार अन्य गंभीर रूप से प्रभावित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड घोषित कर दिया है।
Read More : पालघर में खौफनाक हादसा : दवा फैक्ट्री से लीक हुई घातक गैस, चार की मौत, दो की हालत नाजुक
स्वास्थ्य विभाग की पहल:
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर बसंत सिंह ने बताया कि उन्हें प्रभावित गांव की जानकारी मिली है और वह स्वयं प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने जा रहे हैं। ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर और मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। गंभीर रूप से बीमार ग्रामीणों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
ग्रामीणों के लिए सावधानियां:
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को साफ पानी उबालकर पीने और व्यक्तिगत व सार्वजनिक स्वच्छता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है। विभाग ने कहा कि पानी और खाद्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने से डायरिया के संक्रमण को रोका जा सकता है।
Read News : PM मोदी बिहार दौरे पर : 13,000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, औंटा-सिमरिया पुल से मिलेगा भारी लाभ
स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य टीम तैनात कर दी है। टीम गांववासियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक दवाइयाँ और उपचार उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।









