Balrampur News : आनंद चौरसिया, बलरामपुर (वाड्रफनगर): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस विजयादशमी के अवसर पर शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर बलरामपुर जिले के वासुदेवनगर (वाड्रफनगर) में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांत के सेवा प्रमुख तुलसीराम उपस्थित रहे।
Balrampur News : 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। इसी ऐतिहासिक दिन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ द्वारा देश और दुनिया भर में सात प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें पथ संचलन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2025 को वासुदेवनगर में पथ संचलन निकाला गया।
Balrampur News : सैकड़ों स्वयंसेवकों ने गणवेश में अनुशासनबद्ध तरीके से सरस्वती शिशु मंदिर से भगवा ध्वज को नमन करते हुए नगरभर में पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों के कदमताल के दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। संचलन नगर की विभिन्न गलियों से होकर पुनः सरस्वती शिशु मंदिर में समाप्त हुआ।
Balrampur News : कार्यक्रम के समापन पर मुख्य वक्ता तुलसीराम ने प्रेरणादायक बौद्धिक उद्बोधन दिया। मंच पर खंड संघचालक यूधन प्रसाद जायसवाल, मुख्य अतिथि रमाकांत गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बीरबल राम, नगर पंचायत अध्यक्ष मानसिंह, विश्व हिंदू परिषद से प्रवीण पाठक, संघ के खंड कार्यवाह देवी प्रसाद, जिला समरसता प्रमुख राजकुमार दयाल, जिला सेवा प्रमुख कमलेश सिंह परमार, शारीरिक प्रमुख अमित पटेल और खंड प्रचार प्रमुख आनंद चौरसिया सहित कई गणमान्य नागरिक एवं संघ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी स्वयंसेवकों ने अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ पथ संचलन को सफल बनाया और मुख्य वक्ता के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।













