Balodabazar Crime News : नशेड़ी शिक्षक बेटे ने पिता को चाकुओं से गोदा….

0
136
Balodabazar Crime News : नशेड़ी शिक्षक बेटे ने पिता को चाकुओं से गोदा....
Balodabazar Crime News : नशेड़ी शिक्षक बेटे ने पिता को चाकुओं से गोदा....

बलौदाबाजार। Balodabazar Crime News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ज़िले में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां सदर बाजार की भीड़भाड़ भरी गलियों में एक नशे की लत से परेशान शिक्षक बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब बुजुर्ग अपनी दुकान में ग्राहकों की सेवा कर रहे थे।

Balodabazar Crime News : 70 वर्षीय नरेंद्र सिंह चावला अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी उनका बेटा अमरजीत चावला, जो पेशे से शिक्षक है, बाइक पर सवार होकर दुकान में घुसा। पहले उसने दुकान के शीशों पर हमला किया, फिर अचानक चाकू निकालकर पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान दुकान में अफरा-तफरी मच गई। चावला के शरीर से खून बहने लगा, और परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को स्थिर बताया है।

घटना CCTV कैमरे में कैद हुई, जिसमें हमले की पूरी वारदात दर्ज है। पुलिस ने फुटेज की मदद से अमरजीत चावला को गिरफ़्तार कर लिया है। भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Balodabazar Crime News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है और नशे का आदी बताया जा रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

पहले भी जा चुका है जेल, शिक्षा विभाग ने जताई सख्ती की जरूरत

बलौदाबाजार के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने बताया कि अमरजीत पहले से ही अन्य अनुशासनात्मक मामलों में निलंबित चल रहा था। अब पिता पर हमले की गंभीर घटना के बाद विभाग उसकी सेवा समाप्ति की प्रक्रिया पर विचार करेगा। उन्होंने कहा, “बच्चों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा के लिहाज से इस तरह के शिक्षक को दोबारा बहाल करना संभव नहीं लगता। कोशिश होगी कि इसे बर्खास्त किया जाए।”

इस वारदात ने न केवल पिता-पुत्र के रिश्तों को कलंकित किया है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है, और वे आरोपी को कड़ी सज़ा की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here