Baloda Bazar murder : बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने युवती की हत्या कर उसके शव को जलाने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी सालिकराम पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 25 अक्टूबर की है। ग्राम चरौटी में पैरावट के पास जली हुई लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका की पहचान तेजस्विनी पटेल के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चाकू और डंडे से वार के निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।
Baloda Bazar murder : जांच में पता चला कि तेजस्विनी और सालिकराम पहले एक साथ मजदूरी करते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बाद में उनके बीच मनमुटाव हो गया था। पुलिस पूछताछ में सालिकराम ने स्वीकार किया कि वह दोबारा संबंध बनाना चाहता था, लेकिन युवती के इनकार करने पर उसने गुस्से में आकर चाकू और डंडे से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पैरावट में आग लगाकर जलाया और घर जाकर सो गया।
Baloda Bazar murder : अगली सुबह वह सामान्य व्यवहार करता रहा ताकि किसी को शक न हो। जांच में यह भी सामने आया कि सालिकराम महिलाओं के वेशभूषा में रहना और फोटो खिंचवाना पसंद करता था। उसने सोशल मीडिया पर कई फर्जी आईडी युवतियों के नाम से बनाई थीं, जिनसे वह लड़की बनकर लोगों से चैटिंग करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











