Balod News : आंधी-तूफान में लापता हुआ मछुआरा….

Parivesh

बालोद | Balod News : गुरुवार शाम तांदुला डेम में एक रहस्यमयी घटना सामने आई, जब एक मछुआरा तेज आंधी-तूफान के बीच अचानक लापता हो गया। बोरिद गांव निवासी 48 वर्षीय सोमन निसाद रोज की तरह मछली पकड़ने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।

आज सुबह ग्रामीणों को डेम के किनारे एक खाली नाव और मछली पकड़ने का जाल मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौसम के अचानक बिगड़ने और तेज हवाओं के बीच सोमन के डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

स्थानीय मछुआरों के अनुसार, घटना के समय डेम में तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे नियंत्रण खोने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और राहत दल को सूचना दी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया

तांदुला डेम में पहले भी खराब मौसम के दौरान हादसे हो चुके हैं, ऐसे में यह घटना प्रशासनिक सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *