Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh व्हाट्सएप स्टेटस बना आखिरी इशारा: पिता ने दो मासूम बच्चों संग कुएं...

व्हाट्सएप स्टेटस बना आखिरी इशारा: पिता ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, बालाघाट में सनसनी

0
215

balaghat-father-children-suicide-well-case: कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम जराहमोहगांव के लाखी टोला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां 40 वर्षीय श्याम नागेंद्र ने अपने दो मासूम बच्चों—5 वर्षीय पुत्र वंश और 3 वर्षीय पुत्री भूमि—के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास स्थित कुएं के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी देखी, जिससे संदेह हुआ। जब लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो तीनों के शव पानी में दिखाई दिए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया।

balaghat-father-children-suicide-well-case: बताया जा रहा है कि श्याम मंगलवार शाम बच्चों को एक विवाह समारोह में ले जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि घटना से पहले श्याम ने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था, जिसमें “जिंदा रहना जरूरी है क्या..?” जैसी भावुक पंक्तियां लिखी थीं। पुलिस अब इस स्टेटस को जांच का अहम हिस्सा मानकर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

balaghat-father-children-suicide-well-case: परिवार के अनुसार, श्याम एलआईसी एजेंट के रूप में काम करता था और पहले सहारा इंडिया से भी जुड़ा रहा था। हालांकि परिजनों का कहना है कि किसी तरह का पारिवारिक विवाद या आर्थिक तनाव सामने नहीं आया है।

फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here