निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर बाबा के नाम से जाना जाता है, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंच गए हैं। वे 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहरों में विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर सनातन का प्रचार
इस दौरे के दौरान बागेश्वर बाबा कैनबरा, पर्थ और सिडनी में सत्संग और हनुमंत कथा करेंगे। बताया जा रहा है कि भारत सहित अमेरिका, न्यूजीलैंड, कनाडा, फिजी, सिंगापुर जैसे करीब 10 देशों के श्रद्धालु इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Read more :M.P News : राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, बाला बच्चन के बड़े आरोप- “खरीद-फरोख्त से बनी सरकार”
कैनबरा से होगी शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत 8 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के संसद हॉल से होगी, जहां बाबा सत्संग करेंगे। इसके बाद 11 और 12 अप्रैल को पर्थ के कन्वेंशन सेंटर में हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा।
सिडनी में विशेष आयोजन
13 अप्रैल को सिडनी के हार्बर बीच पर समुद्री जहाज में आयोजित भजन कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर शामिल होंगे। 14 अप्रैल को वे साउथ पार्लियामेंट में एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।
ओपेरा हाउस में भव्य कार्यक्रम
15 अप्रैल को सिडनी के विश्वप्रसिद्ध ओपेरा हाउस में धर्म और आध्यात्म से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल इस स्थल पर करीब 2000 लोग बाबा बागेश्वर को सुनेंगे।
NRI समुदाय की अहम भूमिका
इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी जयपुर के NRI बिजनेसमैन प्रवीण शर्मा द्वारा निभाई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों के साथ-साथ विभिन्न देशों के प्रवासी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।











