Sunday, August 23, 2026
Home Entertainment ‘भाईजान’ के सपोर्ट के बाद भावुक दिखे राजपाल यादव, बोले- अब मैं...

‘भाईजान’ के सपोर्ट के बाद भावुक दिखे राजपाल यादव, बोले- अब मैं बहुत खुश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के लिए यह साल काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। 9 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में जेल जाने के बाद भी उन्होंने खुद को संभाला और इंडस्ट्री में वापसी की।

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान राजपाल यादव का मजाक उड़ाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच चर्चा का विषय बना दिया।

 सलमान खान ने दिया साथ

इस मुश्किल समय में सलमान खान ने खुलकर राजपाल यादव का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके पक्ष में खड़े होने का संदेश दिया, जिसे फैंस ने खूब सराहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 राजपाल यादव ने जताया आभार

सलमान के समर्थन से भावुक हुए राजपाल यादव ने उनका धन्यवाद किया। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद और प्यार की वजह से वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।

फैंस ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर फैंस ने सलमान खान के इस कदम की खूब तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे सच्ची दोस्ती की मिसाल बताया, वहीं कुछ ने कहा कि अब कोई भी राजपाल यादव का मजाक उड़ाने से पहले सोचेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here