Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली : बचेली कॉम्प्लेक्स स्थित बीआईओएम परियोजना में कार्यरत अंतरराज्यीय प्रवासी मजदूरों को आखिरकार उनकी लंबित मजदूरी का भुगतान मिल गया है। यह भुगतान मेसर्स के.पी.टी.एल. द्वारा तब किया गया जब यूनिटी पत्रकार संघ दंतेवाड़ा द्वारा प्रकाशित समाचारों और जनदबाव के चलते बीआईओएम विभाग ने हस्तक्षेप किया। मजदूरों की मेहनत का यह पहला हिस्सा उन्हें मिला, लेकिन बोनस की राशि अब भी अधर में लटकी हुई है।
Bacheli News: यूनिटी पत्रकार संघ दंतेवाड़ा (पंजीयन क्र.: 122202558545) ने 1 नवम्बर को बीआईओएम के मुख्य महाप्रबंधक (वर्क्स) को पत्र लिखकर मजदूरों को बोनस दिलवाने की मांग की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मेसर्स के.पी.टी.एल. और उसके पेटी ठेकेदार मेसर्स टेकेस्के द्वारा बोनस का भुगतान न करना नियमानुसार गलत है।
Bacheli News: संघ के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि “अगर बोनस पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो हम श्रम विभाग और लेबर कमिश्नर से गुहार लगाएंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगातार खबरों के बाद भी किसी भी दल ने मजदूरों की सुध नहीं ली है—शायद इसलिए कि अभी वोटिंग नहीं है।”
Bacheli News: उनका यह बयान न केवल प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल उठाता है, बल्कि चुनावी संवेदनशीलता के बीच मजदूरों की उपेक्षा को भी उजागर करता है।
सवाल उठता है कि, क्या मजदूरों को उनका पूरा हक मिलेगा? , क्या प्रशासन बोनस भुगतान के लिए ठेकेदारों पर दबाव बनाएगा? क्या यह मामला श्रम विभाग तक पहुंचेगा?
Bacheli News: यूनिटी पत्रकार संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती, तो वे मजदूरों के साथ मिलकर श्रम विभाग और अन्य संबंधित संस्थाओं के समक्ष आवाज उठाएंगे। यह मामला अब केवल मजदूरी का नहीं, बल्कि न्याय और संवेदनशीलता का बन चुका है।












