Bacheli News : दंतेवाड़ा–बचेली। जिले में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश ने लोगों में दहशत मचा दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण दंतेवाड़ा के चितालंका बाईपास पुलिया पूरी तरह ढह गई है। पुल के दोनों छोर अब दिखाई नहीं दे रहे हैं और लंबे समय से खड़ा ढांचा बहकर जल में समा गया है।
Bacheli News : सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिया के दोनों तरफ मार्ग को पूर्ण रूप से सील कर दिया है। इसके चलते फरसपाल रोड बाईपास रोड भोगाम चौक और बाईपास रोड चितालंका चावल गोदाम के आगे का मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
Bacheli News : स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। पुलिया ढहने से यातायात और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है, प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है।











