Bacheli News : फकरे आलम.बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली में यात्री सुविधा के लिए बना बस स्टैंड आज बसों के लिए नहीं, बल्कि भारी वाहनों के लिए खड़ा किया गया है। आलम यह है कि बैलाडीला क्षेत्र से प्रतिदिन रायपुर, जगदलपुर, नारायणपुर, विशाखापट्टनम और हैदराबाद की ओर जाने वाली करीब 50 से अधिक यात्री बसें हर 30 मिनट में गुजरती हैं, लेकिन इनमें से कोई भी बस बचेली बस स्टैंड में नहीं रुकती।
Bacheli News :कारण है – बस स्टैंड में लगातार खड़े रहने वाले 10, 12 और 14 चक्का वाले भारी वाहन। बसें मुख्य मार्ग पर खड़ी होती हैं, जिससे न सिर्फ यात्री असुविधा का सामना कर रहे हैं, बल्कि ट्रैफिक जाम और हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है।

Bacheli News :स्थानीय लोग और यात्री लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं कि यह बस स्टैंड अब पूरी तरह टर्क स्टैंड बन चुका है। प्रशासन द्वारा कई बार कार्रवाई भी की गई, लेकिन हर बार ट्रक हटाए जाने के एक-दो दिन बाद दोबारा खड़े हो जाते हैं।
Bacheli News :यात्रियों के लिए बना प्रतिक्षालय भी अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। न बसें रुकती हैं, न ही कोई सुविधा उपलब्ध होती है। बचेली प्रवेश द्वार से लेकर किरंदुल सीमा तक सड़क किनारे लगातार भारी वाहनों की कतार लगी रहती है। गौरव पथ जैसी सड़क परियोजनाएं भी इनकी पार्किंग की भेंट चढ़ चुकी हैं।
Bacheli News :स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और यात्री बसों के रुकने के लिए बनाए गए बस स्टैंड को टर्क स्टैंड बनने से रोका जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधा मिल सके।











