Ayushmann Khurrana :आयुष्मान खुराना आज बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिन्होंने कंटेंट-ड्रिवेन फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई। 14 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे आयुष्मान सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि गायक, टीवी होस्ट और लेखक भी हैं। नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई।
Ayushmann Khurrana :आयुष्मान का असली नाम निशांत था, जिसे बाद में ज्योतिषीय सलाह पर बदलकर आयुष्मान रखा गया। चंडीगढ़ में जन्मे और पढ़े-लिखे अभिनेता कॉलेज के दिनों में थिएटर से भी जुड़े रहे।
Ayushmann Khurrana :टीवी रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज सीजन 2’ जीतने के बाद उन्होंने रेडियो और टीवी होस्टिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2012 में ‘विक्की डोनर’ के साथ उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जो हिट रही और उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई।
Ayushmann Khurrana :करियर का आंकड़ा
Ayushmann Khurrana :13 साल के करियर में आयुष्मान ने अब तक कुल 20 फिल्मों में काम किया है। इनमें से 8 फिल्में हिट रहीं, 7 फ्लॉप साबित हुईं और बाकी एवरेज रहीं।
Ayushmann Khurrana :करियर की शुरुआत और उतार-चढ़ाव
2013 में ‘नौटंकी साला’ आई, जो एवरेज रही।
2014 की ‘बेवकूफियां’ और 2015 की ‘हवाईजादा’ फ्लॉप रहीं।
2015 में आई ‘दम लगा के हईशा’ सेमी-हिट रही।
2017 में ‘मेरी प्यारी बिंदु’ फ्लॉप, जबकि ‘बरेली की बर्फी’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ एवरेज रहीं।
Ayushmann Khurrana :गोल्डन फेज
2018 और 2019 में आयुष्मान का करियर पीक पर रहा। इस दौरान उनकी पांच फिल्में हिट रहीं:
अंधाधुन
बधाई हो
आर्टिकल 15
ड्रीम गर्ल
बाला
‘अंधाधुन’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।
Ayushmann Khurrana :हालिया करियर
2020 से 2023 तक उन्होंने सात फिल्में कीं।
‘गुलाबो सिताबो’ ओटीटी पर रिलीज हुई।
‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘अनेक’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘एन एक्शन हीरो’ फ्लॉप रहीं।
2023 में आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ हिट साबित हुई। आयुष्मान खुराना का करियर ऐसे अभिनेता की मिसाल है, जो लगातार प्रयोग करता है, और जब हिट होता है तो ट्रेंड सेट करता है।











