Shajapur News : उज्जैन से लौट रही कार खाई में गिरी, 8 घायल, एक महिला गंभीर…..

Parivesh
Shajapur News

शाजापुर, मध्य प्रदेश। Shajapur News : स्टेट हाईवे 41 पर नायरा पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 1 बजे उज्जैन से शुजालपुर मंडी लौट रही कार खाई में गिर गई। हादसा टायर पंचर होने के कारण हुआ, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और यह लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

Shajapur News : कार में 8 यात्री सवार थे। इनमें 70 वर्षीय कमला बाई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायल यात्रियों में सुनीता बाई, राकेश, भंवरलाल, चेल्सी, राघव, चारी और असी शामिल हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल सारंगपुर में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही अकोदिया मंडी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी रामसिंह मेवाड़ा और पायलट अशोक मालवीय ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल तक पहुँचाया।कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *