Sunday, March 1, 2026
27.5 C
Raipur

Ali Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि, अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त हमले में मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि राजधानी तेहरान में हुए सटीक हवाई हमले में 86 वर्षीय खामेनेई की जान चली गई। उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए।

इस घटना के बाद ईरान में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों पर सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ट्रंप और नेतन्याहू का कड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि खामेनेई “इतिहास के सबसे क्रूर नेताओं में से एक” थे और उनकी मौत न्याय की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से यह अभियान सफल हुआ।इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी राष्ट्रीय प्रसारण में कहा कि यह कार्रवाई ईरान के सैन्य ढांचे को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई थी।

ईरान में राजनीतिक अनिश्चितता

खामेनेई 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद स्थापित व्यवस्था के सर्वोच्च पद पर थे और सभी प्रमुख नीतियों पर उनका अंतिम निर्णय होता था। उनके निधन के बाद ईरान के धार्मिक और राजनीतिक ढांचे में नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता गहरा गई है।

Read More : Raigarh District Jail Inspection : जिला जेल में कलेक्टर और एसएसपी का औचक निरीक्षण; बंदियों से की चर्चा, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना से क्षेत्रीय संतुलन प्रभावित हो सकता है और मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंका है। ईरान की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय सतर्क है।

रजा पहलवी की प्रतिक्रिया

ईरान के पूर्व शाही परिवार से जुड़े रजा पहलवी ने खामेनेई की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “ईरानी जनता के लिए नया अवसर” बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ईरान में स्थिरता और लोकतांत्रिक परिवर्तन के समर्थन की अपील की।

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव

संयुक्त हवाई हमलों और उसके बाद आए बयानों से पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ गई है। कई देशों ने संयम बरतने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।

खामेनेई की मौत के बाद ईरान के भविष्य, नेतृत्व परिवर्तन और संभावित क्षेत्रीय प्रभावों को लेकर वैश्विक स्तर पर गहन चर्चा शुरू हो गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

कौन हैं मोजतबा, जो खामेनेई की मौत के बाद बने ईरान के आका, बनाए गए नए सुप्रीम लीडर

तेहरान/वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल द्वारा कथित रूप से...

छत्तीसगढ़ में बन रहा देश का पहला वाइल्डलाइफ रेल कॉरिडोर, 21 अंडरपास और 14 ओवरब्रिज का निर्माण जारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध प्राकृतिक विरासत...

Iran-Israel War के तनाव के बीच दुबई में फंसी भारतीय स्टार पीवी सिंधु, एयरपोर्ट से बताया खौफनाक मंजर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच शुरू...

M.P Crime : रीवा में सोशल मीडिया में दोस्ती का खतरनाक अंजाम! नाबालिग से दुष्कर्म

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क/रीवा : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती...

Related Articles

Popular Categories