Wednesday, February 18, 2026
29.1 C
Raipur

Axis Bank : करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश – एफडी से रकम निकाल अफसर हुआ फरार, बैंक दबा रहा मामला

Axis Bank : डोंगरगढ़| छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित एक्सिस बैंक शाखा में करोड़ों की धोखाधड़ी उजागर हुई है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से करोड़ों रुपये निकालकर फर्जी तरीके से लोन में बदल दिए और अब फरार है।

डोंगरगढ़ के महावीर तालाब के सामने स्थित शाखा में यह धोखाधड़ी बैंक के लोन विभाग से जुड़ी बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिकारी ने कई ग्राहकों की एफडी से करीब 80% तक की राशि निकालकर अन्य खातों में लोन के रूप में ट्रांसफर कर दी। इस पूरे फर्जीवाड़े की रकम लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

व्यापारी वर्ग में दहशत, बैंक कर रहा दबाव में निपटारा

इस आर्थिक घोटाले में शहर के कई प्रतिष्ठित व्यवसायी, चावल मिल मालिक, निजी फाइनेंसर और बड़े किसान शामिल हैं, जिनके खाते से फर्जीवाड़ा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि बैंक इस घोटाले को दबाने की कोशिश में जुटा हुआ है। न ही ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी दी जा रही है, न ही कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

सप्ताह भर से फरार अफसर, FIR अभी तक नहीं

बैंक अधिकारी पिछले एक सप्ताह से फरार है। स्थानीय थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और प्रारंभिक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, बैंक प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक FIR दर्ज नहीं करवाई गई है।

कई ग्राहक सामने आने से डर रहे, पुलिस पर भी दबाव

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कई पीड़ित ग्राहक सामने आने से डर रहे हैं क्योंकि वे खुद भी फर्जी लोन प्रक्रिया में शामिल होने की आशंका से घिरे हैं। वहीं, बैंक की आंतरिक टीम द्वारा भी इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P का पहला पेपरलेस बजट पेश, किसानों-महिलाओं-युवाओं पर फोकस, आम जनता को दी राहत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्तीय...

इंदौर : जर्जर मकान पर चला निगम का बुलडोजर, पंढरीनाथ में बड़ी कार्रवाई

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर नगर निगम ने शहर...

विधानसभा सत्र का तीसरा दिन! कर्ज के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र...

वंदे मातरम के साथ शुरू हुई मंत्रिपरिषद बैठक, CM मोहन ने दी वित्त टीम को शुभकामनाएं

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds