Avatar 3 Box Office Collection : भारत में फीकी रही ‘अवतार 3’ की ओपनिंग, पहले दिन सिर्फ 20 करोड़ का कलेक्शन

Rahul Goshwami
भारत में फीकी रही ‘अवतार 3’ की ओपनिंग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पिछले कुछ वर्षों में हॉलीवुड फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाई है। साल 2025 में जूरासिक वर्ल्ड रीबर्थ, एफ1 और द कॉन्ज्यूरिंग जैसी फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर यह साबित भी किया। इसी कड़ी में साल के अंत में अवतार फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, लेकिन इसकी शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही।

अवतार फ्रेंचाइजी का सफर
अवतार का पहला भाग 2009 में रिलीज हुआ था, जिसने सिनेमाई इतिहास रच दिया। इसके बाद दर्शकों को दूसरे पार्ट ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ के लिए 13 साल का इंतजार करना पड़ा, जो 2022 में आया और भारत में 40 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग के साथ रिकॉर्ड बना गया। तीसरे पार्ट को मेकर्स ने महज 3 साल के अंतराल में रिलीज किया, लेकिन दर्शकों का वही उत्साह नजर नहीं आया।

Read More : Big News : एपस्टीन फाइल्स में बड़े नाम, क्लिंटन से प्रिंस एंड्रयू तक की तस्वीरें आईं सामने, 3 लाख दस्तावेज जारी

भारत में ओपनिंग डे कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अवतार: फायर एंड ऐश ने भारत में पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए यह आंकड़ा खराब नहीं है, लेकिन अवतार फ्रेंचाइजी के स्तर पर इसे कमजोर माना जा रहा है। यह कलेक्शन पिछले पार्ट की तुलना में लगभग आधा है।

वर्ल्डवाइड कमाई पर नजर
फिल्म ने वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे पर करीब 500 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि, 2000 से 3000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट को देखते हुए आने वाले दिनों में फिल्म के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी। पहले हफ्ते का कलेक्शन फिल्म के भविष्य की दिशा तय करेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *