Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh ATM fraud : पलक झपकते ही खाते से उड़ गए पैसे, ठगों...

ATM fraud : पलक झपकते ही खाते से उड़ गए पैसे, ठगों ने एटीएम में खेला खेल

रीवा, 08 सितंबर 2025 : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित एसबीआई एटीएम बूथ पर ठगों ने एक अधेड़ व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। आरोपी गिरोह ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से ₹25,000 निकाल लिए।

Read News : Rewa News : संजय गांधी अस्पताल के तीसरे फ्लोर से गिरकर मरीज की मौत, हफ्ते भर में दूसरा मामला सामने

घटना का विवरण

वार्ड क्रमांक 4, पडरा निवासी अवधेश कुमार पांडे ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह एन के होंडा शोरूम के बगल स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गए थे। उन्होंने कार्ड पंच कर ₹5,000 निकाले। उसी दौरान बूथ में मौजूद दो ठगों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया और पलक झपकते ही उनका एटीएम कार्ड बदल दिया।

अवधेश कुमार के मुताबिक, ठगी को अंजाम देने के बाद उनके खाते से ₹30,000 की निकासी हो चुकी थी। उन्होंने यह जानकारी अपने मोबाइल पर आए मैसेज के माध्यम से पाई।

शिकायत दर्ज

इस घटना के बाद उन्होंने तुरंत सिविल लाइंस थाना पहुंचे और ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज की मदद से आरोपी ठगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Read News : Super Specialty Hospital : आधुनिक इलाज’ के दावे फेल, रीवा अस्पताल में निर्माण की बड़ी खामियां उजागर

पुलिस की चेतावनी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी अजनबी के कहने पर अपने कार्ड या पिन साझा न करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here