Monday, April 6, 2026
29.1 C
Raipur

Assault and death threats : स्कूल डायरेक्टर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, आदिवासी समाज सेवा संगठन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Assault and death threats : बड़वानी। बड़वानी जिले में सनराइज स्कूल, पलसूद के डायरेक्टर सुनील प्रजापत के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में मां नर्मदा आदिवासी समाज सेवा संगठन ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर एसपी जगदीश डावर को ज्ञापन सौंपा और आरोपी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

शिकायत के बाद भी लगातार मिल रही धमकियां
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता ने एसपी को बताया कि 28 नवंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे सुनील प्रजापत ने उन्हें खुलेआम गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गुप्ता ने उसी दिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी को शिकायत दर्ज करा दी थी।

संजय गुप्ता के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने के बाद भी सुनील प्रजापत ने उन्हें तीन बार फोन कर धमकाया, जिससे उनका परिवार दहशत में है। 29 नवंबर को भी धमकी भरे फोन आए, जिसमें उन्हें सिलावद स्कूल बुलाकर हमला करने की चेतावनी दी गई।

Assault and death threats :
अनहोनी होने पर जिम्मेदारी आरोपी की

गुप्ता, जो सिलावद में एक स्कूल संचालित करते हैं और रोज़ सिलावद से बड़वानी आते-जाते हैं, ने आशंका जताई है कि धमकी देने वाला आरोपी उन पर दूसरों से हमला भी करवा सकता है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी या दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी सुनील प्रजापत की होगी।

संगठन ने एसपी से अपील की है कि आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। एसपी जगदीश डावर ने ज्ञापन लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस दौरान संगठन के सचिव राजपाल भार्गव, शिवराम, राजाराम आलायें, धावरिया चौहान, शिवराम अवास्या, मैदाबाई अवास्या, मनोहर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर पुलिस का ‘ऑपरेशन ड्रोन’! हरियाणा से दबोचा अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने 'ऑपरेशन...

Related Articles

Popular Categories