Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

Arshdeep Singh : ‘मैं बेस्ट हूं…’ – इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू को तैयार अर्शदीप सिंह, बुमराह से तुलना पर दिया बेबाक जवाब

Arshdeep Singh : बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लंबे प्रारूप की तैयारी के लिए वह एक बार फिर केंट लौटकर उत्साहित हैं, जहां उन्होंने पहले काउंटी क्रिकेट खेला था। अर्शदीप इस मौके को लाल गेंद से अपनी लय वापस पाने का सुनहरा अवसर मानते हैं।

Arshdeep Singh : 26 वर्षीय अर्शदीप को भारत की इंग्लैंड दौरे पर गई टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वह इस दौरे में अपने पहले टेस्ट खेलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। टीम 13 जून से केंट में भारत-ए के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

Arshdeep Singh : सफेद गेंद के फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन कर चुके अर्शदीप दो साल पहले केंट की ओर से काउंटी चैंपियनशिप खेल चुके हैं। आईपीएल 2025 में भी उन्होंने उपविजेता रही पंजाब किंग्स के लिए 17 मैचों में 21 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

Arshdeep Singh : बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए अर्शदीप ने कहा, “आज के प्रैक्टिस सेशन का मकसद सिर्फ लय हासिल करना था। काफी समय से सफेद गेंद से खेल रहे थे, इसलिए लाल गेंद के साथ वापस आना अच्छा लगा।” उन्होंने आगे कहा, “जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, हमारी गेंदबाजी और धारदार होगी और बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी।”

Arshdeep Singh : अर्शदीप ने अभ्यास मैच के बारे में कहा, “भले ही यह अभ्यास था, लेकिन हम पूरी प्रतिस्पर्धी भावना से खेले। रणनीति बनाकर विकेट लेने की कोशिश की। साई सुदर्शन पहली बार टीम में शामिल हुआ है और शानदार फॉर्म में है, उसे आउट करने में खूब मेहनत करनी पड़ी।”

Arshdeep Singh : बुमराह के साथ तुलना पर अर्शदीप ने साफ कहा, “जब भी मैं गेंद पकड़ता हूं, तो खुद को सर्वश्रेष्ठ मानता हूं। लेकिन जब बुमराह जैसे गेंदबाज टीम में हों, तब तुलना की कोई गुंजाइश नहीं रहती। हमारा फोकस सिर्फ इस पर है कि कैसे अपने खेल में सुधार लाएं और टीम के लिए योगदान दें।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में DICCI नारी शक्ति सम्मेलन का बड़ा आयोजन, SC/ST महिला उद्यमियों को मिला मंच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories