Wednesday, April 1, 2026
27.1 C
Raipur

APS University : APS विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह : राज्यपाल ने दी मानद उपाधियाँ, मेधावियों के सिर सजा स्वर्ण पदक का ताज

APS University : रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) का 13वां दीक्षांत समारोह बुधवार को गौरवमयी वातावरण में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय के शंभूनाथ शुक्ला सभागार में आयोजित इस भव्य समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति मंगू भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और उपाधियाँ प्रदान कीं। समारोह के मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास जी महाराज रहे।

APS University : सैनिक स्कूल के पुरा छात्र और हृदय रोग विशेषज्ञ सम्मानित दीक्षांत समारोह का मुख्य आकर्षण मानद उपाधियों का वितरण रहा। राज्यपाल ने रीवा सैनिक स्कूल के पुरा छात्र लेफ्टिनेंट जनरल धीरेंद्र सिंह कुशवाह को प्रबंध संकाय में ‘डी.लिट’ (D.Litt) की मानद उपाधि से विभूषित किया। वहीं, चिकित्सा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश मिश्रा (डॉ. ए.के. मिश्रा) को विज्ञान संकाय में ‘डीएससी’ (D.Sc) की मानद उपाधि प्रदान की गई। इन विभूतियों के सम्मान से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

APS University : मेधावियों पर हुई पदकों की वर्षा समारोह के दौरान राज्यपाल ने कुल 150 से अधिक मेधावियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इसमें मुख्य रूप से:

  • 53 शोधार्थियों को पीएचडी (PhD) की उपाधि प्रदान की गई।

  • 53 विद्यार्थियों को स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर ‘स्वर्ण पदक’ से नवाजा गया।

  • 27 उपाधि धारकों को ‘कुलगुरु स्वर्ण पदक’ प्रदान किए गए।

  • 26 छात्र-छात्राओं को ‘दानदाता स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया गया।

  • 44 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उनकी डिग्रियां सौंपी गईं।

APS University : शिक्षा के साथ सेवा का संकल्प राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अपने संबोधन में उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज और राष्ट्र की सेवा करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का उपयोग देश के विकास में करें। समारोह के विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास जी महाराज ने नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर जोर दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories