Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

CBI रेड पर अनिल अंबानी का बयान—‘नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर था, आरोप बेबुनियाद

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom) के डायरेक्टर अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शिकायत पर दर्ज किए गए 2,929.05 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले से जुड़ी है।

Read news : ऋतिक-एनटीआर की ‘वॉर 2’ का दूसरा शनिवार फीका, अब तक 214.5 करोड़ का कलेक्शन

CBI की टीमों ने अनिल अंबानी के कफ परेड स्थित आवास ‘सी विंड’ और आरकॉम के आधिकारिक परिसर सहित दो जगहों पर तलाशी ली। एजेंसी ने बताया कि रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom), अनिल डी. अंबानी, अज्ञात लोक सेवकों और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोपों में FIR दर्ज की गई है।

छापेमारी के बाद अनिल अंबानी की ओर से एक बयान जारी किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि अंबानी के आवास पर तलाशी शुक्रवार को जल्दी ही पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि SBI की शिकायत 10 साल से भी पुराने मामलों से संबंधित है। उस समय अंबानी कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे और कंपनी के दैनिक प्रबंधन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

बयान में आगे कहा गया कि SBI पहले ही पांच अन्य नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई वापस ले चुका है, लेकिन अंबानी को चुनिंदा रूप से निशाना बनाया गया है। वर्तमान में रिलायंस कम्युनिकेशंस का प्रबंधन लेनदारों की समिति (CoC) द्वारा किया जा रहा है और यह मामला बीते छह साल से NCLT और अन्य न्यायिक मंचों पर लंबित है।

Read News : बिछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी के 4 केस सुलझे

अंबानी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि वह अदालत में अपना मजबूती से बचाव करेंगे। प्रवक्ता के अनुसार, SBI ने 10 नवंबर 2020 को अंबानी और कंपनी के खाते को ‘धोखाधड़ी’ घोषित किया था और जनवरी 2021 में CBI में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, 6 जनवरी 2021 को दिल्ली उच्च न्यायालय के यथास्थिति आदेश के बाद शिकायत वापस ले ली गई थी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories