Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

Andhra Pradesh Bus Accident : रूह कंपा देने वाला हादसा, बस बनी आग का गोला, 20 यात्री जिंदा जले…

Andhra Pradesh Bus Accident : कुरनूल (आंध्र प्रदेश)। बेंगलुरु-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार तड़के खून और धुएं से सन गया। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए एक भयावह बस हादसे में लगभग 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

Andhra Pradesh Bus Accident : हादसा इतना भीषण था कि बस पल भर में आग का गोला बन गई और अंदर फंसे यात्रियों को बचने का मौका तक नहीं मिला।

कैसे हुआ ‘मौत का तांडव’?

यह दुखद घटना आज तड़के करीब 3 बजे कल्लूर मंडल के चिन्नाटेकुरु गांव के पास हुई।

READ MORE : MP Breaking : CM मोहन यादव आज बिहार में करेंगे धुआंधार प्रचार, पश्चिम चंपारण से पटना तक तूफानी दौरा

  • बस और बाइक की टक्कर: कावेरी ट्रैवल्स की एक स्लीपर बस (जो हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी) तेज रफ्तार और बारिश के कारण कम दृश्यता के चलते सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई।
  • ब्लास्ट और आग: टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई, जिससे भीषण ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट होते ही पूरी बस में आग तेजी से फैल गई।
  • फिसलन भरी सड़क: पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हादसे के वक्त इलाके में भारी बारिश हो रही थी, जिससे सड़क फिसलन भरी थी। चालक तेज रफ्तार में था और सामने से आ रही बाइक को नहीं देख पाया।

READ MORE : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बस्तर समेत दक्षिणी इलाकों में 5 दिन बारिश के आसार…

प्रवासी मजदूर थे अधिकतर यात्री, इमरजेंसी एग्जिट से बची जान

बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच काम करने वाले प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। बाइक में ब्लास्ट होने के चंद पलों के भीतर ही बस आग की लपटों में घिर गई।

हालांकि, करीब 12 यात्री तत्काल हरकत में आए और इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन द्वार) से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई शव इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है।

राष्ट्रपति और सीएम ने जताया दुख, जांच शुरू

इस हृदय विदारक दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक दुखद बस आग दुर्घटना में लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।”

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories