America News: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन डिएगो शहर में गुरुवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह हादसा मर्फी कैन्यन इलाके में स्थित स्कल्पिन स्ट्रीट और सांतो रोड के बीच हुआ, जहां एक सेसना 550 विमान क्रैश होकर गिर गया। टिएरासांता के पास हुई इस दुर्घटना के बाद तेज धमाके के साथ आग लग गई, जिससे आसपास के कम से कम 15 घरों में भीषण आग फैल गई।
America News: सैन डिएगो पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से अपील की है कि वे इस इलाके से दूर रहें। वहीं दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत व बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
America News: हादसे की संभावित वजह
America News: दमकल विभाग के असिस्टेंट चीफ डैन एडी के अनुसार, विमान गिरते ही जेट फ्यूल फैल गया, जिससे आग तेजी से फैली। उन्होंने बताया कि घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम थी, जो इस हादसे का कारण हो सकता है।
America News: विमान मोंटगोमरी-गिब्स एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। अब मामले की जांच **फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB)द्वारा की जाएगी।
America News: हादसे के बाद सैल्मन, सैंपल और स्कल्पिन स्ट्रीट के निवासियों को तत्काल बाहर निकाला गया है। मिलर एलीमेंट्री स्कूल को अस्थायी राहत केंद्र में बदल दिया गया है, जबकि मिलर और हैनकॉक स्कूलों को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे** या कोई हताहत हुआ है। राहत और जांच कार्य तेजी से जारी है।













