Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur Ambikapur News : मां महामाया मंदिर परिसर में आग से मचा हड़कंप,...

Ambikapur News : मां महामाया मंदिर परिसर में आग से मचा हड़कंप, समय रहते बुझी लपटें, बड़ा हादसा टला

0
153
Ambikapur News
Ambikapur News

Ambikapur News : अंबिकापुर : अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में नए साल के मौके पर सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक आग भक्तों की लापरवाही के कारण लगी, जो मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चुनरी से फैल गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Ambikapur News : नए वर्ष पर सुबह से ही मां महामाया के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। आग लगते ही मंदिर प्रबंधन और कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कुछ ही देर में आग को बुझा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Ambikapur News : घटना के बाद प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि दर्शन के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here