Saturday, August 15, 2026
Home International Switzerland News: बार में धमाका, नए साल के जश्न के बीच 10...

Switzerland News: बार में धमाका, नए साल के जश्न के बीच 10 लोगों की मौत, आग में घिरी इमारत

0
207

Switzerland News: नई दिल्ली : नए साल का जश्न मन रहे लोगों के बीच स्विट्जरलैंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। क्रैंस-मोंटाना शहर के एक बार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद बार में आग लग गई, जिससे वहां मौजूद लोग लपटों में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

Switzerland News: सूत्रों के मुताबिक नए साल के मौके पर बार में पार्टी चल रही थी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। स्विस पुलिस ने बताया कि यह घटना लग्जरी अल्पाइन स्की रिज़ॉर्ट क्षेत्र में हुई। पुलिस प्रवक्ता गेटन लैथियन ने कहा कि धमाका किस वजह से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है।

Switzerland News: जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1:30 बजे ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ नाम के इस लोकप्रिय बार में धमाका हुआ। बार की क्षमता 400 लोगों की है और घटना के समय अंदर करीब 100 लोग मौजूद थे। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Switzerland News: धमाके के बाद इमारत आग की लपटों से घिर गई। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में जगह-जगह आग और कोहराम का दृश्य देखा जा सकता है। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है।

Switzerland News: क्रैंस-मोंटाना वैलिस क्षेत्र का एक हाई-प्रोफाइल स्की रिज़ॉर्ट है, जो खासतौर पर ब्रिटिश पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। जनवरी के अंत में यहां FIS वर्ल्ड कप स्पीड स्कीइंग इवेंट का आयोजन भी होना है। यह स्थान स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से करीब दो घंटे की दूरी पर स्थित है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here