मुंबई : जहां एक तरफ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन यानी ‘पुष्पा’ की लोकप्रियता देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लगातार बढ़ती जा रही है। हो भी क्यों ना आखिर पिछले साल 2024 में उनकी फिल्म पुष्पा: द रूल ने बॉक्स ऑफिस और लोगों के दिलोदिमाग पर जो तूफान मचाया, उसकी गूंज अभी तक गूंज रही है।
अपने पुष्प भाई के नए अंदाज और फिल्मों का इंतजार अब उनके फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं। ख़बरों की मानें तो, अल्लू अर्जुन आने वाले सालों में करीब 7 बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, जिनमें से कुछ पर तो काम शुरू भी हो चुका है।
कौन सी हैं पुष्पा भाऊ की आने वालीं धमाकेदार फिल्में
आज सबसे पहले बात करें एटली की फिल्म की, तो यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। इसका टेंटेटिव टाइटल AA22xA6 रखा गया है, और इसमें अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नज़र आएंगी। करीब ₹800 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म 2027 में रिलीज़ हो सकती है।
Read More : Entertainment News : ‘दे दे प्यार दे 2’ का रोमांस फिर स्क्रीन पर, 14 नवंबर का बड़ा धमाका
Allu Arjun Upcoming Films: वहीं, पुष्पा की सीक्वल, पुष्पा 3 को लेकर भी फैन्स में जबरदस्त उत्साह है। सुकुमार इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे और पुष्पा 2 के एंड सीन में इसके तीसरे पार्ट का इशारा भी दिया गया था। हालांकि, शूटिंग की तारीख फिलहाल तय नहीं हुई है।
इसके अलावा, अल्लू अर्जुन Sarrainodu 2 में भी लौट सकते हैं। डायरेक्टर बोयापति श्रीनु इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। अगर अल्लू अर्जुन और प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद की मंज़ूरी मिल गई, तो फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है।
Read More : Entertainment News : क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’: तुलसी-मिहिर के बीच आएगी नई ग्लैमरस लेडी
Allu Arjun Upcoming Films: इसके साथ ही संजय लीला भंसाली के साथ भी उनकी बातचीत चल रही है, जो अगर फाइनल होती है तो यह अल्लू अर्जुन की पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म होगी। वहीं, एस.एस. राजामौली और प्रशांत नील जैसे बड़े डायरेक्टर्स के साथ भी उनके सहयोग की चर्चाएँ तेज हैं।
इसके अलावा, कोरटाला शिवा भी पुष्पा 2 की रिलीज़ के बाद उन्हें एक नए प्रोजेक्ट में साइन करने की तैयारी में हैं।दोस्तों, आज मेगास्टार अल्लू अर्जुन ने अपने करियर में जिस तरह से एक अलग पहचान बनाई है, वह अब पैन इंडिया स्टारडम से आगे बढ़कर इंटरनेशनल लेवल पर जा रही है। वहीं आने वाले कुछ सालों में उनकी फिल्मों की लिस्ट ही दर्शाती है कि साउथ का यह ‘आइकॉन स्टार’ इंडियन सिनेमा के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाने वाला है।











