Airport पर Allu arjun से CISF जवान की सख्ती, मास्क हटाने पर हुआ जोर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, देखे वीडियो…

VIKASH KHALKHO

Airport पर Allu arjun : पुष्पा फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक सीआईएसएफ जवान ने उन्हें मास्क हटाने के लिए कहा। शुरुआत में अल्लू अर्जुन मास्क हटाने से पहले जवान से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने अपना पहचान पत्र भी दिखाया, लेकिन सीआईएसएफ जवान ने नियमों के तहत चेहरा दिखाने की मांग जारी रखी। इस बीच, अल्लू अर्जुन की टीम का एक सदस्य भी जवान को समझाने की कोशिश करता है, हालांकि जवान ने अपनी बात पर अडिग रहते हुए अभिनेता से मास्क हटाने को कहा। अंततः अल्लू अर्जुन ने मास्क हटा दिया।

Read More : Rahul Agarwal dismissed : तथाकथित 12वीं पास चिकित्सा अधिकारी बर्खास्त!, खुद को बताता था MBBS, राहुल अग्रवाल 7 साल से कर रहा था सरकारी अस्पताल में मरीजों का इलाज, अब उठे 13 सुलगते सवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Crazy 4 Bollywood (@crazy4bolly)

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं बंट गईं। कई लोगों ने कहा कि चाहे कोई भी कितना बड़ा सिलेब्रिटी क्यों न हो, सुरक्षा नियम सबके लिए समान हैं और उनका पालन करना जरूरी है। एक यूजर ने लिखा कि एयरपोर्ट स्क्रीनिंग के नियम केवल आम जनता के लिए नहीं, बल्कि वीआईपी और सिलेब्रिटी पर भी लागू होते हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि अल्लू अर्जुन मास्क हटाने से इस वजह से बच रहे थे क्योंकि उनका नया लुक फिल्म की शूटिंग के लिए गुप्त रखा गया है।

Read More : Rahul Agarwal dismissed : तथाकथित 12वीं पास चिकित्सा अधिकारी बर्खास्त!, खुद को बताता था MBBS, राहुल अग्रवाल 7 साल से कर रहा था सरकारी अस्पताल में मरीजों का इलाज, अब उठे 13 सुलगते सवाल

इस घटना ने एक बार फिर इस बात पर चर्चा छेड़ दी है कि सार्वजनिक स्थानों और खासकर सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में सभी लोगों को, चाहे उनकी पहचान या हैसियत कुछ भी हो, एक जैसे नियमों का पालन करना चाहिए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *