Raipur Airport Bird Hit Air India:रायपुर: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे पर उतरते समय एक पक्षी से टकरा गई. यह घटना सुबह करीब 8.30 से 9 बजे के बीच की है. बर्ड हिट (पक्षी के टकराने) के बाद कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और इसके चलते अन्य उड़ानें करीब 2 घंटे प्रभावित रहीं.
Raipur Airport Bird Hit Air India:राहत की बात यह रही कि इस घटना में विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं.लैंडिंग के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षा नियमों के तहत कदम उठाए. विमान को सुरक्षित पार्किंग एरिया में ले जाकर तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने उसकी पूरी जांच की.
Raipur Airport Bird Hit Air India:सुरक्षा को देखते हुए रनवे और विमान की सघन जांच की गई. तकनीकी टीम से हरी झंडी मिलने तक उड़ानों का संचालन रोक दिया गया था, जिसके कारण रायपुर एयरपोर्ट से जाने वाली कई फ्लाइट्स लगभग दो घंटे की देरी से रवाना हुईं और यात्रियों को इंतजार करना पड़ा. एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए यह जांच की गई और यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे.









