अहमदाबाद। एयर एशिया की बैंकॉक-एहमदाबाद फ्लाइट से आई जालंधर की युवती के हैंडबैग से करीब चार करोड़ रुपये मूल्य का हाइब्रिड गांजा जब्त किया गया है। कस्टम्स और सीआईडी क्राइम की संयुक्त कार्रवाई में युवती और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, युवती नितेश्वरी ने अपने दो बैगों में से एक बैग कस्टम्स को सौंपने के बजाय ड्राइवर साइमन पीटर को भेज दिया। बाद में कस्टम अधिकारियों ने बैग की जांच में आठ पैकेटों में छिपा हुआ चार किलोग्राम गांजा बरामद किया।
अहमदाबाद एयरपोर्ट और डीआरआई के सहयोग से युवती को कालूपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Read News : MP News : सिंगरौली में खाद की मारामारी जारी, किसान महंगी खाद खरीदने को मजबूर
अधिकारी का कहना है कि यह कार्रवाई तस्करी की बदलती तरकीबों को फेल करने में कस्टम्स और पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।











