Saturday, August 15, 2026
Home International नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की आग….ब्लॉक एवरीथिंग आंदोलन ने हाईवे किया...

नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की आग….ब्लॉक एवरीथिंग आंदोलन ने हाईवे किया जाम, मैक्रों सरकार पर संकट…

0
178
नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की आग
नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की आग

नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की आग : फ्रांस | नेपाल के बाद अब फ्रांस भी एक बड़े जनांदोलन की चपेट में आ गया है। ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ नाम के एक नए और आक्रामक आंदोलन ने बुधवार को पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह हाईवे जाम कर दिए और आगजनी की, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार के खिलाफ एक सीधा विद्रोह माना जा रहा है।

नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की आग : यह आंदोलन इस विचार पर आधारित है कि अगर देश की राजनीतिक व्यवस्था जनता के लिए काम नहीं कर रही है, तो उसे पूरी तरह से ठप कर दिया जाए। यही वजह है कि प्रदर्शनकारी सड़कों, शहरों और परिवहन तंत्र को जाम करने पर तुले हैं।

हालात को नियंत्रित करने के लिए मैक्रों सरकार ने 80,000 सुरक्षाबलों को तैनात किया है, जिनमें से 6,000 सिर्फ पेरिस में हैं। पुलिस ने अब तक सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

यह आंदोलन 2018 के ‘यलो वेस्ट’ विद्रोह की याद दिलाता है। उस समय भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शुरू हुआ यह प्रदर्शन मैक्रों की नीतियों के खिलाफ एक बड़े जनांदोलन में बदल गया था। इस बार भी हालात कुछ वैसे ही दिख रहे हैं, जो मैक्रों सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here