Thursday, August 20, 2026
Home Entertainment 60 की उम्र में आमिर खान ने की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट...

60 की उम्र में आमिर खान ने की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग सामने आई पहली तस्वीर

Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान की तीसरी शादी आखिरकार संपन्न हो गई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में बिजनेसवुमन गौरी स्प्रैट के साथ सादगी भरे समारोह में कोर्ट मैरिज की। शादी में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। पिछले कई दिनों से इस शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।

आमिर खान की तीसरी शादी किसी भव्य आयोजन की बजाय बेहद सादगी से संपन्न हुई। भारी बारिश के बावजूद आमिर के घर पर शादी की तैयारियां पूरी की गई थीं। कोर्ट मैरिज के दौरान केवल परिवार और करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया।शादी की शुरुआती तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

लंबे समय से चर्चा में था रिश्ता
आमिर खान की तीसरी शादी से पहले आमिर और गौरी स्प्रैट कई मौकों पर साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी।बाद में आमिर खान ने खुद मीडिया के सामने गौरी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद दोनों की शादी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं।
Read More: 61 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान! आज करेंगे गौरी स्प्रैट से शादी

शादी में पहुंचे खास मेहमान
आमिर खान की तीसरी शादी में बॉलीवुड से सीमित लोग ही शामिल हुए। आमिर की बेटी आयरा खान अपने पति नूपुर शिखरे के साथ समारोह में पहुंचीं। बेटे जुनैद खान भी इस खास मौके पर मौजूद रहे।इसके अलावा क्रिकेटर इरफान पठान, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और अभिनेता अमीन हाजी भी शादी में शामिल हुए। समारोह पूरी तरह निजी रखा गया।

तीसरी बार शुरू की नई जिंदगी
आमिर खान की तीसरी शादी उनके जीवन का नया अध्याय मानी जा रही है। आमिर ने पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से की थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं। वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया।इसके बाद वर्ष 2005 में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। इस रिश्ते से उनका एक बेटा आजाद है। वर्ष 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

परिवार के साथ आज भी अच्छे रिश्ते
आमिर खान की तीसरी शादी की सबसे खास बात यह भी मानी जा रही है कि आमिर के अपनी दोनों पूर्व पत्नियों और बच्चों के साथ आज भी अच्छे संबंध हैं।कई पारिवारिक आयोजनों में आमिर, रीना दत्ता और किरण राव को एक साथ देखा गया है। परिवार के सभी सदस्य बच्चों के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर छाई शादी
आमिर खान की तीसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस इस नई शुरुआत के लिए आमिर और गौरी स्प्रैट को शुभकामनाएं दे रहे हैं।हालांकि शादी को निजी रखने की कोशिश की गई, लेकिन समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

नई शुरुआत पर सबकी नजर
आमिर खान की तीसरी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित खबरों में शामिल हो गई है। दो शादियों के बाद आमिर ने एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी में नई शुरुआत की है। अब उनके प्रशंसक इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here