Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Keshav Nagar Road: इंदौर में बदहाल सड़क बनी मुसीबत: 3 साल...

Indore Keshav Nagar Road: इंदौर में बदहाल सड़क बनी मुसीबत: 3 साल से सिर्फ आश्वासन, केशव नगर में गड्ढों में फंस रहे वाहन; पार्षद पर लापरवाही के आरोप

Indore Keshav Nagar Road: इंदौर। शहर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित केशव नगर की सड़क पिछले तीन वर्षों से बदहाली का शिकार है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों ने बारिश के मौसम में लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पहिए गड्ढों में फंस रहे हैं, जिससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर बार सड़क निर्माण का भरोसा दिया जाता है, लेकिन काम शुरू नहीं होता।

बारिश में सड़क बनी तालाब

Indore Keshav Nagar Road: लगातार बारिश के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे सड़क पूरी तरह तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान इस मार्ग से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है।

Indore Crime News: ऑनलाइन सट्टे की लत ने बनाया गबन का आरोपी, ATM में कैश भरने वाले दो कर्मचारी 40 लाख रुपये की हेराफेरी में गिरफ्तार

पानी का टैंकर और कचरा वाहन भी फंसा

Indore Keshav Nagar Road: रविवार को हालात तब और गंभीर नजर आए, जब क्षेत्र से गुजर रहा पानी का टैंकर गड्ढे में फंस गया। टैंकर फंसने से उसका पानी सड़क पर ही बह गया। इसके कुछ देर बाद नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी भी उसी गड्ढे में फंस गई, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

पार्षद पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

Indore Keshav Nagar Road: क्षेत्रवासियों ने वार्ड-1 के पार्षद महेश चौधरी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों से केवल सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा है। कई बार शिकायत और मांग करने के बावजूद न तो सड़क बनाई गई और न ही गड्ढों की मरम्मत कराई गई।निवासियों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के स्थायी समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Indore Cyber Crime: एशियन गेम्स के लिए घोड़ा खरीदने के नाम पर 1.62 करोड़ की साइबर ठगी नाकाम, इंदौर साइबर पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस

तत्काल सड़क निर्माण की मांग

Indore Keshav Nagar Road: स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मानसून को देखते हुए सड़क के गड्ढों को तत्काल भरा जाए और केशव नगर की जर्जर सड़क का स्थायी निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here