Wednesday, April 1, 2026
27.1 C
Raipur

Jhiram incident war of words : झीरम कांड पर छिड़ा ‘वाकयुद्ध’ : बघेल का नड्‌डा पर तीखा हमला, कहा- ‘झूठ का अड्डा, जेपी नड्डा’

Jhiram incident war of words : रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में झीरम घाटी हत्याकांड का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा इस कांड में कांग्रेस की संलिप्तता के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। बघेल ने नड्डा के दावों को शहीदों का अपमान बताते हुए उन्हें ‘पर्ची अध्यक्ष’ करार दिया और मांग की कि एनआईए (NIA) को जेपी नड्डा से पूछताछ कर उनके दावों के सबूत मांगने चाहिए।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हमलावर होते हुए कहा कि जिस हमले में कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेताओं की पूरी पीढ़ी को खो दिया, उसे लेकर ‘सांठगांठ’ का आरोप लगाना शहादत का अपमान है। बघेल ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस सरकार इस हत्याकांड के पीछे के षड्यंत्रकारियों का पता लगाना चाहती थी, तब भाजपा ने अदालतों में याचिकाएं लगाकर जांच क्यों रुकवाई? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 15 साल की रमन सरकार में नक्सलवाद खत्म होने के बजाय आदिवासियों का जनसंहार हुआ और 700 गांव खाली हो गए।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जेपी नड्डा से सार्वजनिक माफी की मांग की है। बैज ने कहा कि घटना के समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और नक्सलियों की चेतावनी के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए, इसका जवाब आज तक नहीं मिला है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार सरेंडर कर चुके नक्सलियों से सच नहीं उगलवा पा रही है, तो कांग्रेस को अनुमति दी जाए, हम सच्चाई देश के सामने लाएंगे।

बैज ने यह भी आरोप लगाया कि झीरम घाटी कांड तत्कालीन सरकार की विफलता और ‘टारगेट किलिंग’ का हिस्सा था। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि जब हमले में शामिल सभी नक्सली आज पुलिस की गिरफ्त में या सरेंडर कर चुके हैं, तो सरकार अब तक असली षड्यंत्रकारियों के नाम क्यों नहीं उजागर कर पाई? इस जुबानी जंग ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में झीरम का मुद्दा छत्तीसगढ़ की राजनीति में और गरमाने वाला है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories