HomeMadhya PradeshM.P News : शहडोल में फिर छात्र लापता! एकलव्य छात्रावास से 2...

M.P News : शहडोल में फिर छात्र लापता! एकलव्य छात्रावास से 2 छात्र गायब… छात्रावास सुरक्षा पर सवाल

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में छात्रावासों से छात्र-छात्राओं के लापता होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला धुरवार स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छात्रावास का है, जहां 11वीं कक्षा के दो छात्र परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हो गए।

सुबह उपस्थिति में खुलासा

जानकारी के अनुसार, रात्रि गणना के दौरान सभी छात्र छात्रावास में मौजूद थे, लेकिन सुबह उपस्थिति के समय दो छात्र नहीं मिले। इस घटना के सामने आते ही छात्रावास प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस जांच शुरू

छात्रावास के वार्डन अरुण कुमार ने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में भी जांच और खोजबीन की जा रही है।

Read More : M.P में करदाताओं को राहत, भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव तो छुट्टी कैलेंडर जारी

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले के विभिन्न छात्रावासों से छात्र-छात्राओं के लापता होने के मामले सामने आ चुके हैं। सोहागपुर के माता शबरी कन्या परिसर से दो छात्राएं गायब हुई थीं, वहीं गोहपारू और हर्री छात्रावास से भी ऐसे मामले सामने आए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं ने छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

पुलिस का बयान

एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान के अनुसार, मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही छात्रों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here