Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain Crime News: नवेली में विवादित भूमि पर मारपीट के बाद आंजना...

Ujjain Crime News: नवेली में विवादित भूमि पर मारपीट के बाद आंजना परिवार पर SC-ST एक्ट का झूठा केस लगाने की धमकी, SP को सौंपी शिकायत

Ujjain Crime News
Ujjain Crime News

Ujjain Crime News: उज्जैन: उज्जैन जिले के ग्राम नवेली में विवादित भूमि से कब्जा हटाए जाने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। आंजना परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत झूठा प्रकरण दर्ज कराने की धमकियां दी जा रही हैं। परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।

 

Ujjain Crime News: मंगलवार को ग्राम नवेली निवासी राकेश आंजना और सुनील आंजना ने पुलिस अधीक्षक उज्जैन को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत में बताया गया कि अपर तहसीलदार के आदेश पर 23 मार्च 2026 को यशोदा बाई की भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया था, जिसके बाद से विवाद लगातार बना हुआ है।

Ujjain Crime News: आवेदन के अनुसार 22 जून को संतोष धानक और उसके भाई द्वारा उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, जिसकी रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बावजूद अब परिवार पर दबाव बनाकर SC-ST एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज कराने की धमकियां दी जा रही हैं।

Ujjain Crime News: आंजना परिवार का कहना है कि उनके पास घटना से जुड़े वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शी गवाह और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं, जो पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट कर सकते हैं। परिवार ने आशंका जताई है कि बिना निष्पक्ष जांच के उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।

Ujjain Crime News: शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि किसी भी शिकायत पर कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच कराई जाए, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा मिथ्या आरोप लगाकर दबाव बनाने वालों के खिलाफ भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here