Sunday, May 3, 2026
30.7 C
Raipur

M.P Katni News : बीजेपी युवा मोर्चा सूची वायरल, CM दौरे में आतिशबाजी पर FIR, बढ़े सवाल

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक साथ दो बड़ी घटनाओं ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। एक ओर जहां भाजपा युवा मोर्चा के प्रस्तावित पदाधिकारियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है

व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुई BJP सूची

जानकारी के अनुसार भाजपा जिला कटनी द्वारा युवा मोर्चा के प्रकोष्ठों के लिए प्रस्तावित नामों की सूची भोपाल भेजी गई थी, लेकिन आधिकारिक घोषणा से पहले ही यह सूची व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल हो गई

सूची के वायरल होते ही संगठन में अंदरूनी चर्चाएं और असंतोष की स्थिति बनती नजर आ रही है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।बताया जा रहा है कि जल्द ही युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की अंतिम सूची जारी की जानी है

CM दौरे के दौरान आतिशबाजी, बड़ा हादसा टला

वहीं दूसरी घटना मुख्यमंत्री के बरही दौरे से जुड़ी है। मुख्यमंत्री यहां कृषि सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।बताया गया कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से ठीक पहले अज्ञात लोगों द्वारा आतिशबाजी की गई, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर दर्ज किया मामला

इस मामले में बरही थाना प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और 287 के तहत मामला दर्ज किया है

पुलिस का कहना है कि आतिशबाजी के कारण हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान खतरा उत्पन्न हो सकता था, इसलिए मामले को गंभीरता से लिया गया है।

Read More : Bhopal Gas Crisis: कमर्शियल गैस की किल्लत से जूझ रहे कैफे-रेस्टोरेंट, इंडक्शन बना सहारा

सुरक्षा और संगठन दोनों पर उठे सवाल

इन दोनों घटनाओं के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक अनुशासन दोनों पर सवाल उठने लगे हैं।एक ओर पार्टी की गोपनीय सूची का लीक होना संगठनात्मक कमजोरी की ओर इशारा करता है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के दौरे में सुरक्षा चूक प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है

जांच के बाद सामने आएंगे तथ्य

फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है। पुलिस आतिशबाजी करने वालों की पहचान में जुटी है, जबकि राजनीतिक गलियारों में वायरल सूची को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।आने वाले दिनों में इन घटनाओं पर प्रशासन और संगठन की प्रतिक्रिया अहम मानी जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Student Achievement : एहसान अली की उड़ान को मिला खाकी का साथ, थाना प्रभारी ने दी शुभकामनाएं

Student Achievement : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़): शिक्षा के...

Related Articles

Popular Categories