Thursday, June 18, 2026
36.8 C
Raipur

MP BREAKING : उज्जैन दौरे पर रहेंगे डॉ. मोहन यादव, 23 मार्च को आएगा नगर निगम बजट, गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट, कैबिनेट बैठक आज, कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी का तोहफा संभव

MP BREAKING : भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10:00 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।उज्जैन पहुंचकर मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 01:00 बजे वे उज्जैन विकास प्राधिकरण और सिंहस्थ 2028 से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

MP BREAKING : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 04:15 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और 04:35 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां शाम 05:00 बजे कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। दिन के अंतिम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रात 08:00 बजे सीएम हाउस में ‘बिम्सटेक युवा सांस्कृतिक विरासत एवं सतत विकास’ विषय पर आयोजित गहन अध्ययन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

MP BREAKING : 23 मार्च को आएगा नगर निगम बजट, प्रॉपर्टी और वॉटर टैक्स बढ़ने के संकेत

भोपाल: भोपाल नगर निगम का बजट 23 मार्च को पेश किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों पर टैक्स का बोझ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार संपत्ति कर और जल कर में करीब 10% तक बढ़ोतरी की योजना बनाई गई है। इस पर अंतिम निर्णय एमआईसी (मेजर इन काउंसिल) की बैठक में लिया जाएगा।

कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन मामले पर 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

भोपाल: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को शून्य घोषित किए जाने के मामले में 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह मामला तब सामने आया जब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था।

मल्होत्रा ने हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई थी।अब इस मामले की सुनवाई जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच करेगी।

बताया जा रहा है कि यदि 24 मार्च तक हाई कोर्ट के फैसले पर कोई स्टे नहीं मिलता है, तो मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य माना जाएगा। नए प्रस्ताव में शहर में आयोजित होने वाले सभी टिकट आधारित कार्यक्रमों पर भी टैक्स लगाने की तैयारी है। इसके दायरे में व्यावसायिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे।

निगम के प्रस्तावित नए स्लैब के अनुसार, 200 टिकट वाले किसी एक शो पर लगभग 2,400 रुपये तक टैक्स देना होगा। अब तक यह कर केवल सिनेमा घरों तक ही सीमित था, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम: गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट, 18 मार्च से सक्रिय होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम

भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज गर्मी के बीच अब बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा।

अगले तीन दिनों तक प्रदेश के करीब आधे जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इसका प्रभाव भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर सहित कई प्रमुख शहरों में भी दिखाई देगा।

सोमवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बना रहा और आज भी तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि 18, 19 और 20 मार्च को बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

मार्च महीने में पहली बार इतना मजबूत मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रभाव रहा, जिसमें खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जबलपुर में 35.8 डिग्री, भोपाल में 35.2 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री और उज्जैन में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

MP BREAKING : मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी का तोहफा संभव

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। यह बैठक शाम 5 बजे मंत्रालय में होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जा सकती है।

MP BREAKING : सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान हो सकता है। 3% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट से हरी झंडी मिलने की संभावना है।

MP BREAKING : बताया जा रहा है कि होली से पहले ही मुख्यमंत्री द्वारा DA बढ़ाने की घोषणा की गई थी। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर केंद्र सरकार के समान 58% हो जाएगा।

 

 

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories